
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने को लेकर कहा कि यह तो होना ही था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार, दोनों को ठगा है।
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय दबाव में लिया गया है। हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि अगर एनडीए सत्ता में आई तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर रहने नहीं दिया जाएगा। आज वही बात साबित हुआ है।"
Published: undefined
बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिहार की जनता के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी ठगने का काम किया है। चुनाव में उन लोगों ने जो धनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था, बिहार की महिला मतदाताओं को ठगा है। महिलाओं को चुनाव के समय 10 हजार रुपये दिया गया था और कहा गया था कि और 1.90 लाख रुपए बाद में दिया जाएगा। अब वह कब मिलेगा, पता नहीं।
Published: undefined
उन्होंने कहा, "इसी तरह बिजली की दरों को लेकर भी ठगा गया। 125 यूनिट फ्री बिजली के वादे के बाद बिजली महंगी कर दी गई। कुल मिलाकर यह ठगों की सरकार है। बिहार में सबसे महंगी बिजली है। जो अपनों को ठग सकता है, बिहार की जनता की क्या हालत होगी।"
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल सत्ता कब्जा करने में जुटी है।
Published: undefined
नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो अभी नहीं कहा जा सकता। इतना तय है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में शिक्षा, किसान, बेरोजगारी को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। जब सरकार स्थायी तौर पर नहीं रहेगी, तो कहां से विकास होगा। उन्होंने बताया कि केरल में भी प्रचार करने जाएंगे। वहां तीन सीटों पर राजद चुनाव लड़ रही है।
Published: undefined