हालात

साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का किया विरोध

इस बजट सत्र में विपक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहा है। रोज किसी न किसी नए मुद्दे को लेकर विपक्ष के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जिससे सदन में लगातार नीतीश सरकार की भारी फजीहत हो रही है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा। इसी क्रम में पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए तेजस्वी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इससे पहले बजट सत्र के दौरान ही तेजस्वी यादव किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे थे।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी शुक्रवार को अपने आवास से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों का हाल बेहाल है, लेकिन डबल इंजन की सरकार चुप्पी साधे हुए है।

इसके बाद तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, "तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचा। निर्धनों को चूसने वाली धनवानों की प्रियतम सरकार ने पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी को मरने पर मजबूर कर दिया है। डबल इंजन सरकार गरीबों को लूट कर खुलकर पूंजीपतियों के लिए बैटिंग कर रही है।"

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहा है। रोज किसी न किसी नए मुद्दे को सामने लाकर विपक्ष के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जिससे कई बार सदन में नीतीश सरकार की भारी फजीहत हो रही है। इस बजट सत्र में विपक्ष के हमलावर रुख से नीतीश सरकार बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार