हालात

बिहार: तेजस्वी ने नीतीश को बताया यू-टर्न लेने के विशेषज्ञ, सृजन समेत 36 मुद्दों पर चुप्पी को लेकर उठाए सवाल

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला समेत 36 घोटालों पर चुप्पी साध रखी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर नीतीश कुमार को यू-टर्न के स्पेशलिस्ट बताया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यू-टर्न लेने के विशेषज्ञ हैं। जिन्होंने अब तमाम घोटालों पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने लिखा कि सीएम नीतीश कुमार सृ़जन घोटाला, शौचालय घोटाला, पैडी स्कैम, छात्रवृत्ति घोटाला, डैम स्कैम, मनरेगा घोटाला, गर्भाशय स्कैम, मेडिसिन घोटाला, भर्ती घोटाला, बीपीएससी स्कैम समेत 36 घोटालों पर मौन है।

वहीं, इससे पहले तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि सीएम को अपने पर लगे हत्या के आरोप की भी जांच करवानी चाहिए। आरजेडी नेता ने कहा कि सीएम ने विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की है। नीतीश कुमार अगर समीक्षा कर रहे हैं तो उन्हें अपने ऊपर लगे हत्या के आरोप की भी समीक्षा करनी चाहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार