हालात

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, हर तरफ क्राइम

मुजफ्फरपुर कथित बलात्कार मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की (बलात्कार की) घटनाएं नहीं हो रही हैं...बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। मुजफ्फरपुर कथित बलात्कार मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की (बलात्कार की) घटनाएं नहीं हो रही हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बेगुनाहों को जेलों में पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सिर्फ सत्ता की परवाह है। बिहार के मुख्यमंत्री को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है। राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं।"

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री हो या दोनों डिप्टी सीएम हो केवल उनको कुर्सी से मतलब है, ना कि बिहार और बिहारी से, पूरी तरीके से घटना बढ़ रही है, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है। कुछ दिन पहले ही एक जगह बलात्कार हुआ था, हत्या हुआ था। खगड़िया के पर्वता में हुआ था, मिलने गए थे। पूर्णिया में भी हुआ था बलात्कार, अभी सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ। खास तौर पर मुजफ्फरपुर जिला में कितना क्राइम बढ़ गया है, यह वही जिला है बालिका गृह वाला लोगों को समझना पड़ेगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अचेत व्यवस्था में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • कुलगाम में मजदूरों की हत्या मानवता विरोधी कृत्य, आतंकियों को मिले सख्त से सख्त सजा: प्रियंका गांधी

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी