
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही बिहार से ‘गायब’ आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आखिरकार सार्वजनिक तौर पर लौट आए हैं। तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे अपना इलाज करा रहे थे।
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर विरोधियों पर तंज कसते हुए लिखा, “दोस्तों, पिछले कुछ सप्ताह के दौरान मैं इलाज से गुजर रहा था। फिर भी राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ मीडिया के एक समूह द्वारा मुझे लेकर बनाई गई मसालेदार कहानियों को देखकर खुश हूं।”
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने शनिवार को ट्वीट कर चमकी बुखार के कारण मारे गए बच्चों के लिए दुख जताते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में आरजेडी के दबाव के कारण ही प्रधानमंत्री को बयान देना पड़ा।
Published: undefined
उन्होंने आगे कहा कि इस दुखद क्षण में आरजेडी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से पीड़ित परिवारों के घर जाने को कहा गया। साथ ही उनसे कहा गया है कि वो बिना किसी फोटोबाजी के पीड़ित परिवारों के लोगों से मिलें। इसके अलावा सांसदों से इस मामले को संसद में उठाने के लिए भी कहा गया है। मेरे प्रिय बिहार! मैं यही हूं।”
Published: undefined
तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट में कहा, “हम उन लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, जो हममें एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के विकल्प की तलाश में हैं। मैं उन सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम यहां हैं और हमेशा उनके साथ हैं। हाल के घटनाक्रम ने मुझे एक अलग तरीके से चीजों का अध्ययन, छानबीन, विश्लेषण और मूल्यांकन करने में मदद की है।”
Published: undefined
बता दें कि बिहार विधानसभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष के नेता हैं। सत्तापक्ष ने आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद और मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हुई मौतों के बाद वह राजनीति से गायब थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined