हालात

60 दिनों से बिहार के छपरा में फंसा है हंगरी का विक्टर, तेजस्वी ने बात कर दिया मदद का भरोसा

हंगरी के निवासी विक्टर जीको धार्मिक पर्यटक हैं। वह 8 फरवरी को भारत आए थे और अपनी हाईटेक साइकिल से उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की यात्रा की। उसी दरमियान अपनी साइकिल से बिहार के छपरा पहुंचे विक्टर लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण हंगरी का एक नागरिक विक्टर जीको पिछले 60 दिनों से बिहार के छपरा में फंसा हुआ है। विक्टर को जिले के सदर अस्पताल में रखा गया है। करीब दो महीने से अस्पताल में रह रहे विक्टर का सब्र अब जवाब देने लगा है। अब वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि लॉकडाउन में पर्यटन की मनाही है, इस कारण उसे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इसकी जानकारी मिलने पर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने विक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की और मदद का भरोसा दिया। तेजस्वी ने विक्टर से बात करने वाला वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियों में विक्टर कहते हैं, "एक स्वस्थ्य आदमी को अस्पताल में लेकर आए हैं। स्वस्थ हालत में इतने दिनों तक अस्पताल में रहना कैसा होता है? मुझे अब फ्री कर दीजिए।"

Published: 27 May 2020, 4:10 PM IST

इस वीडियो के साथ तेजस्वी ने लिखा, "हंगरी के नागरिक विक्टर जीको से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा जिला प्रशासन को उन्हें बेहतर खाना और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्हें रीलोकेट करने के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है, ये जानने के लिए शीर्ष अधिकारियों से बात की। हमारे अतिथि हमारी जिम्मेदारी हैं।"

Published: 27 May 2020, 4:10 PM IST

हंगरी के निवासी विक्टर जीको धार्मिक पर्यटक हैं। वह 8 फरवरी को भारत आए थे, जिसके बाद उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की यात्रा अपनी हाईटेक साइकिल से की। उसी दरमियान अपनी साइकिल से बिहार के छपरा पहुंचे विक्टर लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए। छपरा में उनकी कोरोना की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इस बारे में सारण के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय ने बताया कि 29 मार्च को विक्टर इस जिले में एक अत्याधुनिक साइकिल से आया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद विक्टर को सदर अस्पताल में रखा गया है। राय ने बताया कि उसे सिलीगुड़ी जाना है, लेकिन लॉकडाउन के कारण अनुमति नहीं दी जा सकती है।

Published: 27 May 2020, 4:10 PM IST

दिलचस्प बात है कि छपरा के सदर अस्पताल के 6 बेड वाले वार्ड में फिलहाल अकेले रह रहे विक्टर का लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट, नकद राशि, कपड़े बीते अप्रैल माह में चोरी हो गए थे। हालाांकि घटना पर छपरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका सारा सामान तो बरामद कर लिया, लेकिन पासपोर्ट सुरक्षित नहीं बरामद कर सकी।

पुलिस अधीक्षक हरिमोहन राय ने कहा कि आरोपी ने उनके पासपोर्ट को जला दिया था। उन्होंने बताया कि उनका डुपलिकेट पासपोर्ट मंगवा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक राय भी स्वीकार करते हैं कि विक्टर एक पर्यटक हैं और यहां से सिलीगुड़ी साइकिल से जाने के लिए बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में पर्यटन पर पाबंदी के कारण अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विदेश मंत्रालय से भी निर्देश मांगा गया है।

Published: 27 May 2020, 4:10 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 27 May 2020, 4:10 PM IST