हालात

तेलंगानाः मुनुगोड़े उपचुनाव से पहले BJP को एक और झटका, पूर्व सांसद ने छोड़ी पार्टी, TRS में होंगे शामिल

पद्मशाली समुदाय के प्रमुख नेता और वरिष्ठ पत्रकार भास्कर ने कहा कि वह केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण बीजेपी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने हथकरघा क्षेत्र के विकास और राज्य में बुनकरों के कल्याण के कई उपाय करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

फोटोः @trspartyonline
फोटोः @trspartyonline 

तेलंगाना में मुनुगोड़े उपचुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रापोलू आनंद भास्कर ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सीएम के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात के बाद टीआरएस में शामिल होने का संकेत दिया है। उनके एक-दो दिन में सत्तारूढ़ दल में शामिल होने की संभावना है। भास्कर ने केसीआर से मुलाकात के बाद कहा कि वह बीजेपी से इस्तीफा दे रहे हैं और टीआरएस में शामिल होने के इच्छुक हैं।

भास्कर 2012 और 2018 के बीच राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। पद्मशाली समुदाय के एक प्रमुख नेता और वरिष्ठ पत्रकार भास्कर ने कहा कि वह केंद्र में सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने हथकरघा क्षेत्र के विकास और राज्य में बुनकरों के कल्याण के लिए कई उपाय करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा हथकरघा और वस्त्रों पर जीएसटी लगाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की और इसे इस क्षेत्र को कमजोर करने का प्रयास बताया। भास्कर ने आशा व्यक्त की कि केसीआर भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो टीआरएस द्वारा अपनाया गया नया नाम है।

भास्कर का इस्तीफा मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी को मिले झटके की एक श्रृंखला में नवीनतम है। वह पिछले एक हफ्ते में बीजेपी छोड़कर सत्तारूढ़ दल में शामिल होने वाले चौथे नेता हैं। पूर्व सांसद बी नरसिया गौड़ के टीआरएस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के बाद, भगवा पार्टी ने चार नेताओं को खो दिया है। उनमें से तीन के लिए यह घर वापसी जैसा था क्योंकि वे पहले टीआरएस से जुड़े थे।

पूर्व विधायक भीष्मैय्या गौड़ भगवा पार्टी छोड़कर टीआरएस के पाले में लौटने वाले सबसे पहले नेता थे। 21 अक्टूबर को वरिष्ठ नेता दासोजू श्रवण और तेलंगाना विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष के स्वामी गौड़ टीआरएस में शामिल हुए। श्रवण ने 2014 में कांग्रेस में शामिल होने के लिए टीआरएस छोड़ दिया था, जबकि स्वामी गौड़ ने बीजेपी में शामिल होने के लिए 2020 में टीआरएस से इस्तीफा दे दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा