हालात

ड्रग्स मामले में अभिनेता अमन प्रीत गिरफ्तार, कोकीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त, हैदराबाद पुलिस करेगी जांच

अमन प्रीत सिंह के साथ-साथ पुलिस ने चार नाइजीरियाई लोगों को भी हिरासत में लिया है। रकुल प्रीत सिंह ने अभी तक अपने भाई की गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अभिनेता अमन प्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। साइबराबाद कमिश्नरेट के अधिकारियों ने अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया है।

 टीजीएनएबी के अधिकारियों ने उनके कब्जे से 35 लाख रुपये की 199 ग्राम कोकीन, दो पासपोर्ट, दो चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

अमन प्रीत सिंह के साथ-साथ पुलिस ने चार नाइजीरियाई लोगों को भी हिरासत में लिया है। रकुल प्रीत सिंह ने अभी तक अपने भाई की गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पुलिस ने पुष्टि की कि अमन प्रीत सिंह को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। हैदराबाद पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (टीजीएनएबी) ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। इसमें एक महिला के नेतृत्व वाला गिरोह छह महीने की अवधि में बिक्री और खपत के लिए 2.6 किलोग्राम कोकीन हैदराबाद लाया था।

 इसके बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप सांडिल्य और उनकी टीम के नेतृत्व में ब्यूरो ने हैदराबाद के 30 लोगों की पहचान की, जो इसके संभावित उपभोक्ता हैं। 30 लोगों के नाम साइबराबाद कमिश्नरेट को सौंप दिए गए हैं। इन 30 नामों में अमन प्रीत सिंह का नाम भी शामिल है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार