हालात

जमुई में 'हिंदू शेरनी' के नाम से चर्चित महिला समेत दस लोग गिरफ्तार, सांप्रदायिक झड़प के बाद सामान्य हो रहे हालात

जमुई की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने मंगलवार को कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना के बाद निलंबित की गई इंटरनेट सेवाएं आज शाम तक बहाल कर दी जाएंगी। पुलिस ने कहा कि अनुमति लिए बिना जुलूस निकालने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जमुई में 'हिंदू शेरनी' के नाम से चर्चित महिला समेत दस लोग गिरफ्तार, सांप्रदायिक झड़प के बाद सामान्य हो रहे हालात
जमुई में 'हिंदू शेरनी' के नाम से चर्चित महिला समेत दस लोग गिरफ्तार, सांप्रदायिक झड़प के बाद सामान्य हो रहे हालात फोटोः सोशल मीडिया

बिहार के जमुई जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान खुशबू पांडे के रूप में हुई है, जिसे व्यापक रूप से 'हिंदू शेरनी' के रूप में जाना जाता है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे।

जमुई की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने मंगलवार को कहा, "रविवार को हुई झड़प की जांच के तहत पुलिस ने अब तक खुशबू पांडेय समेत कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। झाझा के बलियाडीह इलाके में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद निलंबित की गई इंटरनेट सेवाएं आज शाम तक बहाल कर दी जाएंगी।"

वहीं घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस ने स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए सोमवार को इलाके में फ्लैग मार्च किया और 50-60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रविवार को झड़प के दौरान दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी ने कहा, “पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया।” उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। झाझा थाना प्रभारी (एसएचओ) संजय कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से अनुमति लिए बिना जुलूस निकालने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया