हालात

पहलगाम में आतंकवादी हमला पर्यटकों का नरसंहार है, सुरक्षा के अभाव के कारण हुई घटना: मायावती

मायावती ने कहा कि इस घटना को लेकर दलीय राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण जनता का विश्वास बहाल करना है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए ताकि फिर कभी देश में कहीं भी ऐसी दर्दनाक घटना न हो।

पहलगाम में आतंकवादी हमला पर्यटकों का नरसंहार है, सुरक्षा के अभाव के कारण हुई घटना: मायावती
पहलगाम में आतंकवादी हमला पर्यटकों का नरसंहार है, सुरक्षा के अभाव के कारण हुई घटना: मायावती फाइल फोटोः IANS

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को गुरुवार को पर्यटकों का नरसंहार बताया और कहा कि सुरक्षा के अभाव की वजह से यह हमला हुआ। उन्होंने कहा है कि इस घटना से लोगों में आक्रोश स्वाभाविक है, जिसके प्रति जवाबदेही होनी चाहिए।

मायावती ने 'एक्स' पर कहा, ''देश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कश्मीर के पहलगाम में पाक-समर्थित आतंकियों द्वारा पर्यटकों के नरसंहार की अति-घातक घटना से पूरा देश स्तब्ध है। पर्यटन सीजन में भी ऐसे खास स्थल पर सुरक्षा अभाव के कारण यह घटना हुई। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष स्वाभाविक है, जिसके प्रति जवाबदेही होनी चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''इस घटना को लेकर दलीय राजनीति व आरोप-प्रत्यारोप से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण जनता का विश्वास बहाल करना है। सरकार को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए ताकि फिर कभी देश में कहीं भी ऐसी दर्दनाक घटना न हो।” कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटजरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

इससे पहले 22 अप्रैल को आंतकी हमले की घटना के बाद मायावती ने एक्स पर बयान जारी कर कहा था कि जम्मू-कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में अनेकों लोगों के मारे जाने व घायल होने की घटना अति-दुखद, निन्दनीय व चिन्तनीय। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल