
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी अटैक हुआ है। बैसरन घाटी में आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे सैलानियों के एक ग्रुप पर गोलीबारी की है। हमले में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में तीन पर्यटक और तीन स्थानीय लोग शामिल हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इलाके में आतंकियों को ढूंढा जा रहा है। जिस जगह पर आतंकी हमला हुआ है, वह पहाड़ का ऊपरी हिस्सा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां उतनी सुरक्षा नहीं होती है।
Published: 22 Apr 2025, 3:48 PM IST
आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा। कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है।"
Published: 22 Apr 2025, 3:48 PM IST
सैलानियों के लिहाज से पहलगाम अहम जगह है। यहां बड़ी संख्या में आतंकी घूमने के लिए आते हैं। मार्च के महीने में यहां बर्फबारी हुई है। बड़ी संख्या में सैलनी यहां घूमने के लिए पहुंचे हैं। पहलगाम के एक पहाड़ के टॉप पर ट्रैकिंग के लिए सैलानी पहुंचते हैं।
Published: 22 Apr 2025, 3:48 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Apr 2025, 3:48 PM IST