हालात

गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की संभावना, खुफिया सूचना के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "ऐसे मौकों पर (गणतंत्र दिवस) दिल्ली पुलिस हमेशा अलर्ट करती है। हम किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए चेकिंग बढ़ाते हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गणतंत्र दिवस से पहले शहर में संभावित आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम मजबूत कर दिए हैं।

दिल्ली पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "ऐसे मौकों पर (गणतंत्र दिवस) दिल्ली पुलिस हमेशा अलर्ट करती है। हम किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए चेकिंग बढ़ाते हैं।"

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने एक आदेश में कहा कि रिपोर्टों के अनुसार, कुछ आपराधिक या असामाजिक तत्व या भारत के विरोधी आतंकवादी आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

अस्थाना ने कहा कि एहतियात के तौर पर पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस), माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मो के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या यहां तक कि विमान से पैरा-जंपिंग आदि रोक दी गई है।

अधिकारी ने कहा, लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस कर्मियों को सड़कों पर गश्त तेज करने के लिए तैनात किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा