हालात

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने पुलिस पर किया हमला, कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद

धारा 370 हटने के बाद से आतंकी कश्मीर में स्थानीय पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिसवालों को अकेला देखकर आतंकी घात लगाकर उन पर हमला कर रहे हैं। शुक्रवार को भी श्रीनगर के बटमालू में आतंकवादियों द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के हसपोरा इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद पर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों ने हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले में मागरे शहीद हो गए हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच जारी है और अधिकारी इस आतंकी अपराध की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। इलाके को घेर लिया गया है और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से ही आतंकी स्थानीय पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं। पुलिसवालों को अकेला देखकर आतंकी घात लगाकर उन पर हमला कर रहे हैं। शुक्रवार को श्रीनगर शहर के बटमालू में भी आतंकवादियों द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Jan 2022, 8:28 PM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध