
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक आईईडी (विस्फोटक) पाए जाने पर कुछ घंटों के लिए यातायात बंद कर दिया गया। अनंतनाग के वानपोह इलाके में सुरक्षा बलों को सुबह गश्ती के दौरान आईईडी मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने बाद में निष्क्रिय कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
Published: undefined
सूत्रों ने कहा कि संभवत: आईईडी आतंकवादियों ने लगाया था। राजमार्ग पर गुरुवार को एकतरफा यातायात के तहत श्रीनगर से जम्मू के लिए ही वाहन चल रहे हैं। आतंकवादियों को दोबारा संगठित होने की खबरों के बीच घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि आतंकी एक बार फिर पुलवामा जैसा हमला करने के फिराक में थे। आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाने के लिए अनंतनाग में आईईडी बिछाई थी। हालांकि, सेना की मुस्तैदी के चलते समय रहते ही आईईडी को देख लिया गया और बड़ी घटना होने से बच गई।
Published: undefined
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अंनतनाग के लारमगंजी में आतंकियों ने रास्ते में आईईडी बम बिछा रखे थे। बताया जाता है कि इसी रास्ते से भारतीय सेना का काफिला गुजरने वाला था। भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली कि रास्ते में आईईडी बम लगाए गए हैं। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined