हालात

यूपी में आसाराम के आश्रम में नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप! तीन दिन से थी लापता

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में विमौर गांव में संत आसाराम बापू आश्रम परिसर में खड़ी कार में एक किशोरी का शव मिला है। किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चार दिन पहले अपने घर से लापता हुई नाबालिग लड़की का शव शुक्रवार को दुष्कर्म के दोषी आसाराम के आश्रम में खड़ी एक कार से बरामद किया गया। कार पिछले कई दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव स्थित आश्रम परिसर में खड़ी थी।

सुबह कार से बदबू आने पर आश्रम के कर्मचारियों ने गाड़ी खोली तो अंदर शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हत्या का मामला है और शव को कार में छिपाकर रखा गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम आश्रम और कार की तलाशी ले रही है। आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?