
कांग्रेस ने ‘विकसित भारत जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी बन चुकी थी जिसे सरकार ने खत्म कर दिया।
Published: undefined
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि कांग्रेस मनरेगा को खत्म करने के सरकार के कदम के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के जवाहर भवन में मनरेगा के विषय पर कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें देश के कोने-कोने से मनरेगा से जुड़े लोग भाग लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
Published: undefined
संदीप दीक्षित ने कहा, ‘‘मनरेगा को बदलकर बीजेपी जो नया अधिनियम लाई है, उसका हम लगातार विरोध कर रहे हैं। मनरेगा योजना कोविड महामारी के समय में करोड़ों लोगो के लिए एक संजीवनी बनी थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कई संस्थआों के साथ संवाद और चर्चाओं में एक ही बात निककर आई है कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं...मोदी सरकार ग्रामीण भारत में रोजगार की पूरी प्रक्रिया को नष्ट कर रही है।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined