हालात

राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता कालीचरण सराफ का विवादित बयान, कहा- रेप ऐसी चीज है जो रुक नहीं सकती

राजस्थान के पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ का रेप मामलों में विवादास्पद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि दुष्कर्म एक ऐसी चीज है जो रुक नहीं सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता कालीचरण सराफ ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके नजर में महिलाओं और मासूम बच्चियों से रेप एक छोटी चीज है। रेप मामलों में विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि रेप एक ऐसी चीज है जो रुक नहीं सकती, परंतु 87 फीसदी बढोतरी जो रेप मामलों में हुई है वो चिंताजनक है। उन्होंने यह बात रविवार को भरतपुर में बीजेपी के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने जयपुर में मासूम बच्ची से हैवानियत को घिनौना अपराध बताया। कालीचरण सराफ ने भरतपुर प्रवास पर पहलू खान और उसके परिवार को गोतस्कर भी बताया। साथ ही उन्होंने इस मामले में पुन: जांच कराना दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इससे पहले बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ के खिलाफ राजकार्य में मामला दर्ज हुआ था। विधायक कालीचरण के खिलाफ नगर निगम पशु चिकित्सा अधिकारी ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाया था। इतना ही नहीं विधायक सराफ के बेटे के खिलाफ भी एक अन्य मामले में बजाज नगर थाने में मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि बीजेपी नेता कालीचरण सराफ मालवीय नगर से विधायक हैं। राजस्थान के वसुंधरा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में संग्राम, 'शाह सदन में आओ' के लगे नारे, दोनों सदन पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • 'पंजाब में केवल आंकड़ों की राजनीति कर रही आप', नौकरियों के दावों पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा श्वेत पत्र

  • ,
  • बिहार: पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, भीड़ ने बस समेत 10 वाहन फूंके, ट्रैफिक पोस्ट जलाया

  • ,
  • 'युवाओं से मिल रही चुनौतियों से मोदी सरकार चिंतित', मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार

  • ,
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 97 लोगों की मौत, 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 481 गांव डूबे