हालात

गौतम अडानी पर संकट छंटने का नाम ही नहीं ले रहा, हिंडनबर्ग मामले में सेबी ने बढ़ाया जांच का दायरा

अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी के संकट के बादल छटने के नाम नहीं ले रहे हैं। सेबी की एक जांच पहले से चल रही है, जिसका दायरा अब बढ़ा दिया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

एक बार फिर उद्योगपति गौतम अडानी और उनकी कंपनी अडानी ग्रुप चर्चा में है। दरअसरल, अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी के संकट के बादल छटने के नाम नहीं ले रहे हैं। सेबी की एक जांच पहले से चल रही है, जिसका दायरा अब बढ़ा दिया गया है। सेबी जिन-जिन देशों में अडानी ग्रुप का कारोबार फैला है, उन देशों के मार्केट रेग्युलेटर से भी जानकारी जुटा रही है।

इतना ही नहीं सेबी ने अडानी समूह से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए अब खोजी पत्रकारों के एक संगठन ओसीसीआरपी से भी संपर्क साधा है। इस संगठन ने अडानी ग्रुप को लेकर कई रिपोर्ट प्रकाशित की हैं और उनमें कई दस्तावेजों का हवाला दिया गया है। हालांकि ओसीसीआरपी ने किसी भी तरह के दस्तावेज देने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी और युवराज, शेफाली ने हरमनप्रीत को सराहा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी