
बिहार के भागलपुर में संदिग्ध हालत में चार लोगों की मौत हो गई है। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। हालांकि मामले जांच जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिनकी मौत हुई है हमने उनके परिवार का बयान लिया, उनमें से दो लोगों के परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, विसरा जांच के लिए जाएगा।
Published: undefined
भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा, “बाकी दो व्यक्तियों के परिवार का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक और बीमारी से हुई है। एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है।”
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined