हालात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क का पहला चरण आज से प्रभावी

ट्रंप ने एक शासकीय आदेश में करीब 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की थी। भारत पर 25 प्रतिशत ‘‘जवाबी शुल्क’’ बृहस्पतिवार से प्रभावी हो गया।

फोटो: getty
फोटो: getty  

भारत से आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 25 प्रतिशत शुल्क का पहला चरण बृहस्पतिवार से लागू हो गया।

पिछले सप्ताह, व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि भारत को 25 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया था जिसमें यह सूची थी कि अमेरिका दुनिया भर के विभिन्न देशों से आयात पर कितना शुल्क लगाएगा।

Published: undefined

ट्रंप ने एक शासकीय आदेश में करीब 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की थी। भारत पर 25 प्रतिशत ‘‘जवाबी शुल्क’’ बृहस्पतिवार से प्रभावी हो गया।

पिछले सप्ताह घोषित 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर और 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया, जिससे भारत पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है जो कि अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर लगाए गए सबसे अधिक शुल्कों में से एक है।

यह अतिरिक्तशुल्क 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

  • ,
  • त्विषा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या और प्रताड़ना का है आरोप

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से सोना-चांदी लुढ़के और बजाज फिनसर्व करेगी ₹2,000 करोड़ का बड़ा निवेश

  • ,
  • खेल: 'बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी' और विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

  • ,
  • दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न: आंधी-तूफान और गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'