हालात

सरकार की वित्तीय स्थिति उतनी अच्छी नहीं, रिजर्व बैंक ने उस पर मेहरबानी की: कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति उतनी अच्छी नहीं है जितनी बताई जा रही है। यह इस तथ्य से साबित होता है कि आरबीआई ने उस पर मेहरबानी की है और उसे एक बड़ा बोनस दिया है।’’

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

 कांग्रेस ने रिजर्व बैंक द्वारा सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश देने की घोषणा के बाद मंगलवार को दावा किया कि केंद्र की वित्तीय स्थिति उतनी अच्छी नहीं है, जैसा कि बताया जा रहा है तथा यह इससे भी साबित होता है कि आरबीआई ने उस पर ‘‘मेहरबानी की है।’’

रिजर्व बैंक ने बीते शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश देने की घोषणा की। इस फैसले से पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ते आयात बिल और आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के बीच सरकारी खजाने को मजबूत सहारा मिलेगा।

यह अधिशेष वित्त वर्ष 2024-25 के 2.69 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 6.7 प्रतिशत अधिक है, जो केंद्रीय बैंक की मजबूत आय स्थिति को दर्शाता है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति उतनी अच्छी नहीं है जितनी बताई जा रही है। यह इस तथ्य से साबित होता है कि आरबीआई ने उस पर मेहरबानी की है और उसे एक बड़ा बोनस दिया है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में संग्राम, 'शाह सदन में आओ' के लगे नारे, दोनों सदन पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • 'पंजाब में केवल आंकड़ों की राजनीति कर रही आप', नौकरियों के दावों पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा श्वेत पत्र

  • ,
  • बिहार: पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, भीड़ ने बस समेत 10 वाहन फूंके, ट्रैफिक पोस्ट जलाया

  • ,
  • 'युवाओं से मिल रही चुनौतियों से मोदी सरकार चिंतित', मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार

  • ,
  • असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 97 लोगों की मौत, 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 481 गांव डूबे