
देश में कोरोना वारयस का कहर जारी है। कल के मुकाबले आज फिर कोरोना के मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 37,875 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 31,222 केस आए थे। वहीं पिछले 24 घंटे 369 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 7 सितंबर तक देशभर में 70 करोड़ 75 लाख 43 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 78.47 लाख टीके लगाए गए। वहीं आईसीएमआर के अनुसार, अबतक 53.49 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 17.53 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए