हालात

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला शंकर मिश्रा बेंगलुरु में गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

यह मामला पिछले साल 26 नवंबर का है। एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंच रही थी। इस दौरान बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे में धुत्त होकर 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने  बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मिश्रा को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस आरोपी को दिल्ली भी लेकर आ गई है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह मामला पिछले साल 26 नवंबर का है। एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंच रही थी। इस दौरान बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे में धुत्त होकर 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया था। महिला द्वारा शिकायत मिलने के बाद शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 510 तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कल से शुरू करेगी अभियान, 50 शहरों में प्रेस कांफ्रेस कर सरकार को घेरेगी

  • ,
  • संजीव कुमारः 'शोले' के ठाकुर से 'कोशिश' के मूक-बधिर तक, हर किरदार को अपने अभिनय से कर दिया अमर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, बंदर अब्बास पोर्ट सिटी के तटीय इलाकों में हुए धमाके

  • ,
  • राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो, बीजेपी से निकलेंगे संबंध: अखिलेश यादव