हालात

दिल्ली-NCR में अगले दो दिन 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 मई को तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Published: undefined

दिल्ली-एनसीआ में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। इस दिन दिनभर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि 18 मई के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Published: undefined

आईएमडी का पूर्वानुमान 

आईएमडी के अनुसार 19 मई को गर्मी और अधिक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोपहर और शाम के समय तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। इसके अलावा 20 मई को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन और शाम दोनों समय हीट वेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, 21 और 22 मई को तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, दिन के समय तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।

Published: undefined

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह 

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी, ओआरएस और तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है।

मौसम विभाग ने लोगों को धूप में निकलते समय सिर ढकने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और लंबे समय तक सीधे सूर्य के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते एनसीआर में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined