हालात

मुंबई में बारिश के साथ हुई नए साल की शुरुआत, खुशनुमा हुआ मौसम

बारिश सुबह 6 बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं। सुबह छह बजकर 15 मिनट के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार (1 जनवरी 2026) सुबह तेज बारिश हुई जिससे मुंबई वासियों की नव वर्ष की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। साल की पहली सुबह का, सूरज की किरणों से स्वागत होने के बजाय मुंबई के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली।

बारिश सुबह 6 बजे से पहले शुरू हुई, कुछ इलाकों में बारिश तेज रही जबकि कई जगहों पर हल्की फुहारें पड़ीं। सुबह छह बजकर 15 मिनट के बाद इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो गई।

अचानक बदले मौसम पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। राहुल बिल्वे नामक एक उपयोगकर्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "किसने सोचा था कि 2026 के पहले ही दिन बारिश होगी।"

एक अन्य उपयोगकर्ता मफी कपाड़िया ने लिखा, "हैशटैग मुंबईरेन्स’ 2026 का स्वागत बेमौसम बारिश के साथ। फिर भी मौसम बेहद सुहावना है।"

कई स्थानीय निवासियों ने कहा कि बारिश बेमौसम जरूर हुई लेकिन इससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह