हालात

NSA अजीत डोभाल के आवास में घुसे शख्स को रिमोट से किया जा रहा था कंट्रोल! जानें उसने पुलिस को और क्या कहा

दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा है कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। व्यक्ति किराये की कार चला रहा था। पता चला कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला है। आगे की जांच जारी है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

एक हैरतअंगेज घटना में आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश करने वाले शख्स ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उसके दिमाग में एक चिप लगा दी गई है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा है।

दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा है कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। व्यक्ति किराये की कार चला रहा था। पता चला कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला है। आगे की जांच जारी है।

दरअसल बुधवार दिन में एक अज्ञात शख्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की। हालांकि मौके पर ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने एनएसए अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश की। हालांकि, उसे सुरक्षा बलों ने रोक दिया। उससे पूछताछ जारी है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कोने-कोने में कांग्रेस का हल्ला-बोल, CJP ने आंदोलन की तारीख का किया ऐलान

  • ,
  • आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की जमानत पर सवाल, जयराम बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा में PM मोदी विफल

  • ,
  • CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का किया ऐलान, रखीं हैं ये 3 मांगें, कहा- अगर...

  • ,
  • 'तथ्य हैं, सबूत हैं', निर्वाचन आयोग विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं- BJP का कांग्रेस पर हमला ‘पुरानी और कमजोर कहानी’

  • ,
  • 'सम्राट ने जमुई पीड़िता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन', तेजस्वी बोले- इस जुर्म के लिए CM को मिले कड़ी सजा