हालात

नितिन गडकरी को जान मारने की धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपये भी मांगे थे

पुजारी ने 21 मार्च को ऑरेंज सिटी अस्पताल के पास गडकरी के ऑफिस में तीन बार फोन कर 10 करोड़ रुपये की मांग की और ऐसा नहीं होने पर गडकरी को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 14 जनवरी को भी पुजारी ने दाऊद इब्राहिम का खास होने का दावा करते हुए धमकी दी थी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पिछले हफ्ते फोन पर जान से मारने की धमकी देने और 10 करोड़ रुपये की मांग करने वाले शख्स को नागपुर पुलिस ने कर्नाटक के बेलगावी के एक जेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम जयेश पुजारी है, जो कई अन्य अपराधों में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नागपुर पुलिस की एक टीम बेलगावी गई और आरोपी जयेश पुजारी को हिरासत में लिया, जो कुछ अन्य अपराधों के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा काट रहा था। आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए नागपुर लाया गया है और जल्द ही रिमांड लेने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

दरअसल 21 मार्च को पुजारी ने कम से कम तीन बार ऑरेंज सिटी अस्पताल के पास गडकरी के कार्यालय में फोन किया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर गडकरी को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले 14 जनवरी को पुजारी ने फरार माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर का खास होने का दावा करते हुए गडकरी के कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसे 21 मार्च को घटाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया था।

यह कॉल मंगलुरु की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत एक महिला के पास से आई थी। धमकी भरे कॉल के चार दिन बादनागपुर पुलिस की एक टीम ने 25 मार्च को बेलगावी में हिंडाल्गा जेल की तलाशी ली, जहां पुजारी उम्रकैद की सजा काट रहा था। पुलिस ने कम से कम दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए, जिनका पुजारी अवैध रूप से जेल में इस्तेमाल कर रहा था और उन्हीं की से कथित तौर पर गडकरी को धमकी देने के लिए उपयोग किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद