हालात

दुबई: बस हादसे में मारे गए भारतीयों के शव स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी

एयर इंडिया की उड़ान में अंतिम तीन शवों को भेजे जाने के साथ 11 भारतीयों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विमान रविवार को दुबई से सुबह 3.39 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुबई में गुरुवार को हुए भयावह बस हादसे का शिकार बने भारतीयों के शवों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई।

एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि एयर इंडिया की उड़ान में अंतिम तीन शवों को भेजे जाने के साथ 11 भारतीयों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई। विमान रविवार को दुबई से तड़के 3.39 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।

इस बीच, सबसे कम उम्र की पीड़िता 22 वर्षीय रोशनी मूलचंदानी के परिवार ने शनिवार शाम को जेबेल अली क्रेमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया।

मस्कट-दुबई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरने वाले 17 लोगों में से 12 की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में हुई थी। बस में 31 यात्री सवार थे।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने शनिवार सुबह गल्फ न्यूज को बताया था कि भारतीयों के शवों को एयर इंडिया द्वारा उन मामलों में स्वेदश निशुल्क भेजा जाएगा, जहां नियोक्ता खर्च वहन नहीं कर रहे हैं।

वाणिज्य दूतावास ने निशुल्क यात्रा दस्तावेज जारी किए थे और उन मामलों में भी खर्च करने की पेशकश की थी जहां परिवारों को मदद की आवश्यकता थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी