हालात

मध्य प्रदेश चुनाव: BJP की जनआशीर्वाद यात्रा पर कमलनाथ का हमला, कहा- दिल्ली के 'शाहों' ने किया यात्राओं का पंचनामा

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काठ की हांडी को बार-बार चढ़ाने की कोशिश कर रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टियां ऐड़ी चोटी का दम लगाने में लगी है। इसी कड़ी में बीजेपी राज्य में जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। अब बीजेपी की इन यात्राओं को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्राओं पर कमलनाथ ने कहा है कि दिल्ली के 'शाहों' ने ही यात्रा को पांच भागों में बांटकर पंचनामा कर दिया है।

आपको बता दें, बीजेपी आगामी तीन सितंबर से पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने जा रही है। बीते वर्षों में बीजेपी ने एक ही जन आशीर्वाद यात्रा निकाली है, इसको लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने हमला बोला है।

वहीं बीजेपी ने यात्रा को हर क्षेत्र में ले जाने के मकसद से एक नहीं पांच यात्राओं की बात कही। यह यात्रा कम दिन में पूरी होगी और पार्टी की सभी क्षेत्रों में पहुंच होगी।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काठ की हांडी को बार-बार चढ़ाने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव से 2018 में पहले शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी, जिसका स्वागत मध्य प्रदेश की जनता ने पत्थर फेंक कर किया था। जनता ने आशीर्वाद की जगह ऐसा अभिशाप दिया कि यात्रा को बीच रास्ते में ही बंद करना पड़ा था।"

उन्‍होंने आगे कहा, इस बार दिल्ली के 'शाहों' ने खुद ही यात्रा को पांच हिस्सों में बांटकर इसका पंचनामा कर दिया है। इस तरह यह आशीर्वाद यात्रा टुकड़े-टुकड़े यात्रा में बदल गई है और जनता जल्द ही इसे आशीर्वाद की जगह बर्बाद यात्रा में बदल देगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था