हालात

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, दो महिलाओंं समेत तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस ने निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे संबंधित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, दो महिलाओंं समेत तीन मजदूरों की मौत, दो घायल
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, दो महिलाओंं समेत तीन मजदूरों की मौत, दो घायल फोटोः IANS

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर गई, जिससे मलबे के नीचे दबकर पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम व थाना कासना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीन मजदूरों (दो महिलाएं और एक पुरुष) की मौत हो गई। शेष दो पुरुष मजदूरों का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और शांति व्यवस्था बनाए रखी। मृतकों की पहचान अनीता (32 वर्ष) पत्नी कालका प्रसाद, निवासी ग्राम सिरसी, थाना खन्ना, जिला महोबा, मालती (34 वर्ष) पत्नी पुष्पेंद्र, निवासी मकरबई, जिला महोबा और पुष्पेंद्र (40 वर्ष) पुत्र झल्लू, निवासी मकरबई, जिला महोबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घायलों के नाम धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ननोरा, थाना श्रीनगर, जिला महोबा और उमेश (35 वर्ष) पुत्र हरिकेश, निवासी ककोड़, जिला बुलंदशहर हैं।

हादसे के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की बात सामने आ रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे संबंधित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल