
पुरानी संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सदन में बड़ी घटना हुई है। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आपको बता दें, शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही के बीच दो लोग दर्शकदीर्घा से कूद गए। इस दौरान इन लोगों ने स्मोक कैंडल जलाई जिसके बाद पूरी लोकसभा में धुंआ-धुआं नजर आने लगा। हालांकि बाद में इन दोनों को पकड़ लिया गया।
Published: undefined
इस बीच खबर है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान लोकसभा में घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे।
Published: undefined
खबरों की मानें तो शख्स सदन के अंदर कूड़ा और कुछ गैस सरीखे चीज स्प्रे कर रहा था। इनके कूदते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया। सांसद दानिश अली ने कहा कि एकदम से धुआं उठने लगा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined