
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने के मुश्किल से 10 दिन बाद ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि अगर बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए, तो आगामी चुनाव में इसका गठबंधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
Published: 08 Nov 2021, 8:14 PM IST
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सोमवार को कहा, "जब तक बीजेपी आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है, तब तक निषाद समुदाय पार्टी को वोट नहीं देगा। यह बीजेपी की जिम्मेदारी है कि वह समुदाय से किये गए वादों को पूरा करे।"
Published: 08 Nov 2021, 8:14 PM IST
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आरक्षण के मुद्दे पर हो रही देरी के विरोध में निषाद पार्टी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। पार्टी निषादों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने और राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण कोटा तय करने की मांग कर रही है।
Published: 08 Nov 2021, 8:14 PM IST
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी पहले ही एक सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) को खो चुकी है, जिसने अब समाजवादी पार्टी (सपा) से हाथ मिला लिया है। ऐसे में निषाद पार्टी से भी गठबंधन टूटता है तो बीजेपी को पिछड़ों की एक बड़ी आबादी के वोट से हाथ धोना पड़ सकता है।
Published: 08 Nov 2021, 8:14 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Nov 2021, 8:14 PM IST