हालात

मोदी सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई 'एक्सपायरी डेट' नहीं: खड़गे

खड़गे ने पूछा कि क्या ये सच नहीं कि 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मिनर्भर भारत' पर पूरी तरह नाकाम मोदी सरकार ने डोकलाम और गलवान भूलकर चीनी कंपनियों के लिए 'लाल कालीन' बिछाया था और चीनी नागरिकों के लिए वीजा आसान कर दिया था, ताकि पीएलआई योजना में फ़ायदा मिले?

मोदी सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई 'एक्सपायरी डेट' नहीं: खड़गे
मोदी सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई 'एक्सपायरी डेट' नहीं: खड़गे फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार की चीन से गलबहियां करने की नीति को लेकर सवाल खड़े किए और कटाक्ष किया कि इस सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई 'एक्सपायरी डेट' नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "प्रिय नरेन्द्र मोदी जी, खबरों के मुताबिक़, चीन ने भारत के विनिर्माण क्षेत्र से अपने अधिकारी वापस बुला लिए हैं।"

उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सच नहीं कि 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मिनर्भर भारत' पर पूरी तरह नाकाम मोदी सरकार ने डोकलाम और गलवान भूलकर चीनी कंपनियों के लिए 'लाल कालीन' बिछाया था और चीनी नागरिकों के लिए वीजा जारी करना आसान कर दिया था, ताकि पीएलआई योजना में फ़ायदा मिले? क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार इस पर कोई क़दम नहीं उठा रही और चीनी अधिकारियों ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग तक को आधिकारिक नियुक्ति या सहमति नहीं दी है?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चीन ने पिछले दो महीनों में भारत को 'स्पेशलिटी' उर्वरक का निर्यात बंद कर दिया है, जबकि अन्य देशों को आपूर्ति जारी रखी है। खड़गे ने सवाल किया कि क्या इससे हमारे करोड़ों किसानों को नुकसान नहीं होगा, जो पहले से ही यूरिया और डीएपी खाद के संकट से जूझ रहे हैं?

खड़गे ने कटाक्ष करते हुए कहा, "आपकी सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई 'एक्सपायरी डेट' नहीं है।" उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया, "आपने 5 साल पहले, गलवान के 20 वीर सेनानियों के बलिदान के बाद, चीन को क्लीन चिट थमाई थी। आज चीन उसका भरपूर फ़ायदा उठा रहा है और ऐसा लगता है कि हम हाथ मलकर देख रहें हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन