हालात

यूपी-बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, दिल्ली में बारिश के आसार, IMD का ताजा अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश के ज्यादातर हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी और लू की मार जारी है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के बीच देश के उत्तरी हिस्सों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई भागों में आज सीवियर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू डिवीजन के कुछ हिस्सों, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में हीटवेव जारी रहने के अनुमान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20 से 30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंच सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है।

आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के कई इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों में बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की धीमी गति की वजह से फिलहाल गर्मी से तत्काल राहत की संभावना नहीं है। 19 जून के करीब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के आसार हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Jun 2024, 9:56 AM IST

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन