हालात

बिहार में चोरों ने ऐतिहासिक 'सन वॉच' को बनाया निशाना, चुरा ले गए धातु ब्लेड, 1871 में हुआ था निर्माण

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्रिटिश काल में 1871 में इसका निर्माण कराया गया था तब से ये संरक्षित था। दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने आते थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र से शातिर चोरों ने एक ऐतिहासिक , प्राचीन घड़ी को क्षतिग्रस्त कर उसके किसी धातु से बनी ब्लेड को चुरा ले गए। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्रिटिश काल में 1871 में इसका निर्माण कराया गया था तब से ये संरक्षित था। दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक धूप घड़ी को देखने आते थे।

डेहरी के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि जल संसाधन विभाग के नियत्रणाधीन इस घड़ी को मंगलवार को अज्ञात चोरों ने क्षतिग्रस्त कर उसके धातु से बने एक ब्लेड को चुरा ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि सोन नहर प्रणाली को विकसित करने के दौरान डेहरी में एक यांत्रिक कार्यशाला का संचालन किया था जिसमें काम करने वाले कामगारों के लिए धूप घड़ी बनाई गई थी।

यह धूप घड़ी प्रत्येक आधा घंटा के अंतराल पर सही समय दिखाती थी। सूरज की पहली किरण से लेकर सूर्यास्त के अंतिम किरण तक इस घड़ी का उपयोग किया जाता था। बाद में उचित रखरखाव के अभाव में इसका परिसर टूट गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद