हालात

कहीं पुलिस बैरिकेड हटाकर तो कहीं गिराकर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों किसान, विशाल महापंचायत शुरू

किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश की तर्ज पर एमएसपी गारंटी कानून और बिजली बिल माफ करने जैसे मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहे हैं। ये आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा और उनके सहयोगी संगठनों ने बुलाया है।

फोटोः विपिन
फोटोः विपिन 

संयुक्त किसान मोर्चा और कुछ अन्य संगठनों द्वारा बेरोजगारी और अन्य मामलों को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर बुलाई गई महापंचायत शुरू हो गई है। इसमें शामिल होने के लिए जंतर मंतर पर बड़ी तादाद में किसान पहुंचे हैं। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, लेकिन उसके बाद भी हजारों किसान जगह-जगह लगाए गए बैरिकेड को हटाकर जंतर-मंतर पहुंच गए। इसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से किसान बड़ी तादाद में पहुंचे हैं। किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन भी देना चाहते हैं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आंदोलन को देखते हुए जंतर-मंतर और उसके आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। आसपास के मेट्रो स्टेशन पर भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत को कानून-व्यवस्था का हवाला देकर इजाजत नहीं दी है। फिर भी किसान काफी संख्या में जमा हो गए।

गौरतलब है कि किसान संगठन बेरोजगारी, लखीमपुर खीरी मामले में न्याय, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश की तर्ज पर एमएसपी गारंटी कानून और बिजली बिल माफ करने जैसे मुद्दों को लेकर आज जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहे हैं। ये आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा और उनके सहयोगी संगठनों ने बुलाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट

  • ,
  • ट्रंप का बड़ा दावा- जल्द खत्म हो सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध, समझौते के ड्राफ्ट पर चर्चा तेज

  • ,
  • ट्रंप ने फिर अपनाया कड़ा रुख, अमेरिकी जन्मसिद्ध नागरिकता-बर्थ टूरिज्म पर लगाया प्रतिबंध, दो आदेशों पर किए हस्ताक्षर

  • ,
  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'