हालात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मुबंई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिला संदेश

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुद को मलिक शाहबाज रजा बताने वाले व्यक्ति ने गुरुवार को यह धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसके बाद वर्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश अंग्रेजी में है। जांच शुरू कर दी गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मुबंई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिला संदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मुबंई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिला संदेश फोटोः सोशल मीडिया

मुंबई यातायात पुलिस की ‘व्हाट्सएप हेल्पलाइन’ पर पाकिस्तान के एक नंबर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का एक संदेश मिलने से हड़कंप मच गया है। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को मिले संदेश के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Published: undefined

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुद को मलिक शाहबाज रजा बताने वाले व्यक्ति ने गुरुवार को यह धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसके बाद वर्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘धमकी भरा संदेश अंग्रेजी में है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।’’

Published: undefined

मुंबई यातायात पुलिस की हेल्पलाइन पर पहले भी इसी तरह के संदेश भेजे जा चुके हैं। पिछले साल नवंबर में अभिनेता सलमान खान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी और इसके बदले में पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ भी पिछली साल दिसंबर में धमकी भरा संदेश भेजा गया था।

Published: undefined

पीएम को लेकर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद झारखंड के रहने वाले 37 वर्षीय एक व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। इस साल 21 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को उड़ाने की धमकी का संदेश भी भेजा गया था, जिसके बाद इस मामले में बुलढाणा से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की