हालात

भोपाल से फ्लाइट को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी, भोपाल-इंदौर हवाई अड्डों की बढ़ी सुरक्षा, शख्स गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम को राजा भोज विमान तल के प्रबंधक (टर्मिनल मैनेजर) धर्मराज वर्मा के पास एक अज्ञात फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि प्लेन को हाईजैक कर लिया जाएगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजभेाज विमान तल के मैनेजर के पास एक धमकी भरा फोन आया, इसमें विमान को हाईजैक कर पाकिस्तान ले जाने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम को राजा भोज विमान तल के प्रबंधक (टर्मिनल मैनेजर) धर्मराज वर्मा के पास एक अज्ञात फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि प्लेन को हाईजैक कर ले जाया जाएगा। इस धमकी भरे फोन के बाद वर्मा ने सुरक्षा अधिकारी और गांधी नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

बताया गया है कि, इस धमकी भरे फोन के बाद भोपाल और इंदौर के थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं फोन करने के आरोप में शुजालपुर निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का एक्शन, ध्रुव राठी, दीपके, रांका और सौरभ समेत सैकड़ों लोग हिरासत में

  • ,
  • दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट, CJP प्रदर्शन को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी, फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत: राहुल गांधी

  • ,
  • अभिजीत दिपके, रांका और सौरभ को हिरासत में लिया गया, लैंड होते ही फ्लाइट के अंदर घुसी दिल्ली पुलिस

  • ,
  • ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से हिरासत में लिया, संजय सिंह बोले- मोदी जी, युवाओं के गुस्से से मत खेलिए