हालात

MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हतनारा के मेवाती मोहल्ला से निकले जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया। इससे ताजिया उठा रहे लोग करंट लगने के कारण नीचे गिर पड़े। उनके संपर्क में आने से आस-पास मौजूद कुछ अन्य लोग भी करंट की जद में आ गए।

MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल
MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल फोटोः सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार देर रात मुहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान ताजिये के बिजली के हाईटेंशन तार से टकरा जाने के कारण करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बिजली वितरण कंपनी ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया और दो मजदूरों को काम से हटा दिया।

Published: undefined

अधिकारियों ने बताया कि पिपलौदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में ताजिये के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि ताजिया गुरुवार रात 11:15 बजे के आस-पास बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे उसमें करंट फैल गया और उसे उठाकर ले जा रहे कई लोग झुलस गए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया, "इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।"

Published: undefined

अधिकारियों ने बताया कि घटना में राशिद खान (32), अरबाज (25) और सड्डू (40) की मौत हो गई और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए। उन्होंने बताया कि 10 घायलों को रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हतनारा के मेवाती मोहल्ला से निकले जुलूस के दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकरा गया। इससे ताजिया उठा रहे लोग करंट लगने के कारण नीचे गिर पड़े। उनके संपर्क में आने से आस-पास मौजूद कुछ अन्य लोग भी करंट की जद में आ गए।

Published: undefined

रतलाम चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. रवींद्र सोलंकी ने बताया कि इस संस्थान से जुड़े अस्पताल में लाए गए घायलों में तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जिलाधिकारी मिशा सिंह और अन्य आला अफसरों ने चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल तीन घायल चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती हैं और तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Published: undefined

अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने घटना के संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी घनश्याम गिर को कर्तव्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी ने इस मामले में दो मजदूरों को काम से हटा दिया है। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के घरों में मातम का माहौल है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप

  • ,
  • खेल: जर्मनी के पूर्व स्टार श्वेनस्टीगर पर ‘नस्लवादी’ टिप्पणी का आरोप और तुर्किये ने अमेरिका को 3-2 से हराया