हालात

मध्य प्रदेश के भिंड में लॉरी और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत, दो घायल

भिंड के एसपी असित यादव ने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। उन्होंने बताया कि उमेश राठौर, मंगल राठौर (28) और आकाश राठौर (25) नामक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर  

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक कार के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर सुबह करीब पांच बजे हुई, जब पीड़ित कार सवारों में से एक के भाई की शादी के समारोह में जा रहे थे।

भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। उन्होंने बताया कि उमेश राठौर, मंगल राठौर (28) और आकाश राठौर (25) नामक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित आकाश के भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दो घायलों धीरज राठौर (22) और महेंद्र राठौर (20) को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद