
हिमाचल प्रदेश के परवाणू कस्बे के पास सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण महिलाओं सहित ग्याहर पर्यटक एक केबल कार में फंस गए। इनमें से दो लोगों को सुरक्षिक निकाल लिया गया है। केबल कार मे अब भी 9 लोग फंसे हैं। सोलन जिले में चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिसॉर्ट टिम्बर ट्रेल की केबल कार करीब दो घंटे से हवा में फंसी हुई है।
Published: 20 Jun 2022, 3:30 PM IST
अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि बचाव अभियान जारी है और इस घटना के वीडियो अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने वाले पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय सेना को बुलाने की संभावना है।
Published: 20 Jun 2022, 3:30 PM IST
एक अधिकारी ने बताया कि दो पर्यटकों को रस्सी से लटकाकर बचा लिया गया है। विधायक धनी राम शांडिल ने मीडिया को बताया कि बचाव अभियान जारी है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 20 Jun 2022, 3:30 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Jun 2022, 3:30 PM IST