
महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब BJP के पास जनता या राष्ट्रहित से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं होता, तब वह ऐसे विषय उठाकर समाज को हिंदू-मुस्लिम में बांटने का काम करती है।
Published: undefined
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि मालेगांव की डिप्टी मेयर के कार्यालय में लगी टीपू सुल्तान की तस्वीर अब हटा दी गई है। उन्होंने कहा, अब इस मुद्दे को यहीं खत्म होना चाहिए। बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है।
Published: undefined
राउत ने कहा कि अगर BJP को टीपू सुल्तान के बारे में सच्चाई जाननी है, तो उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कर्नाटक विधानसभा में दिया गया भाषण सुनना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मुंबई महानगरपालिका में BJP के पार्षदों ने कभी सड़क का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी दिया था। आपको बता दें, महाराष्ट्र में यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब मालेगांव की डिप्टी मेयर निहाल अहमद ने अपने कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined