हालात

भयावह बेरोजगारी, महंगाई और परम मित्र के घोटाले को छिपाने के लिए सदन में बोलने नहीं दे रही BJP: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा, मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। अगर राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका मिला तो वो सारी बातें जरूर बताएंगे इसलिए बीजेपी डर रही हैं। वे उन्हें सदन में क्यों बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी, बीजेपी सरकार और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई में रत्ती भर भी योगदान नहीं दिया, वो असली एंटी नेशनल है। बीजेपी भयावह बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई और “परम मित्र” के घोटाले को छिपाने के लिए, इससे ध्यान भटकाने के लिये वो ये सब बातें कर रहें हैं।

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि खुद मोदी जी 6-7 देशों में जाकर, विदेशी धरती पर जाकर बोलें हैं कि ‘हिन्दुस्तान के लोग ये बोल रहें है कि हमने क्या पाप किया जो हम भारत में पैदा हुए’ ऐसा व्यक्ति हमको एंटी नेशनल बोल रहा है? मोदी जी, ने भारत के नागरिकों का अपमान किया, आपको माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि ये जो जेपी नड्डा जी बोल रहे हैं। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। उनको मालूम होना चाहिये कि मोदी जी ने चीन में जाकर, अमरीका में जाकर, साउथ कोरिया में जाकर…भारत के नागरिकों का अपमान किया। मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए। हमारा माफी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति लोकतंत्र की बात करता है, उसपर चिंता जताता है, वो एंटी नेशनल नहीं हो सकता। वो सच्चा देशभक्त है। अगर संसद में राहुल गांधी को बोलने का मौक़ा मिलेगा तो हम बीजेपी के इन आरोपों का पुरज़ोर जवाब देंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR