हालात

मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश,... दिल्ली में भी बदलेगा मौसम! IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई से सटे पालघर जिले में शनिवार को रेड अलर्ट के बीच पिछले कई घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण वसई-विरार शहर की अधिकांश सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश
मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश 

मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9.30 बजे मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Published: undefined

मुंबई में रेड अलर्ट

मुंबई से सटे पालघर जिले में शनिवार को रेड अलर्ट के बीच पिछले कई घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण वसई-विरार शहर की अधिकांश सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं और चालक उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने को मजबूर हैं। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विवा कॉलेज रोड, आचोले रोड, सेंट्रल पार्क, विजय नगर–नागिनदास पाड़ा, गाला नगर, तुलिंज ब्रिज सहित कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Published: undefined

दर्जनों दुकानों में घुसा पानी

 लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी भरने से कई वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ रहे हैं। जलभराव के कारण वसई-विरार शहर महानगरपालिका की अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी ट्रैफिक में फंस गई। यहां तक रोड के आसपास सोसायटी और दुकानों में पानी घुस गया है। बारिश अभी भी लगातार जारी है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

मौसम विभाग द्वारा पूरे जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा करने के बाद सुबह से ही भिवंडी और उसके आसपास हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भिवंडी शहर का तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से सब्जी की खरीदारी करने के लिए सुबह-सुबह निकलें, लेकिन तीन बत्ती भाजी मार्केट का यह नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Published: undefined

दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिल गई है। मानसून की सक्रियता के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, तेज और लगातार बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी (उमस) बनी हुई है, जिससे लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से नीचे बना रहने के कारण गर्मी का असर काफी कम महसूस किया जा रहा है।

 भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

Published: undefined

मौसम विभाग का अनुमान 

सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 जुलाई को अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 27 डिग्री, 7 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, 8 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री तथा 9 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही, रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। ऐसे में भीषण गर्मी लौटने की संभावना फिलहाल कम है। हालांकि, बारिश के बीच उमस बनी रह सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।  

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined