हालात

बिहार के रोहतास में दर्दनाक हादसा, ट्रक में पीछे से जाकर कार ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, 5 घायल

कुछ लोग एक स्काॅर्पियो पर सवार होकर झारखंड की ओर से आ रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पखनारी के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गयी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक कंटेनर और स्काॅर्पियो की टक्कर में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि कुछ लोग एक स्काॅर्पियो पर सवार होकर झारखंड की ओर से आ रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पखनारी के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गयी। कंटेनर सड़क के किनारे पहले से खड़ी थी और तेज गति से आ रही स्काॅर्पियो इससे टकरा गई।

शिवसागर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में कुछ की पहचान हुई है, जबकि कुछ अन्‍य की पहचान नहीं हो पाई है।

सभी घायलों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद