हालात

झारखंड के गढ़वा में दर्दनाक हादसा, पटाखे की दुकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक पांडे ने ‘बताया, ‘‘यहां पटाखे की एक दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के गढ़वा में पटाखे की एक दुकान में आग लगने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के बताया कि यह घटना रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार में घटी।

Published: undefined

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक पांडे ने ‘बताया, ‘‘यहां पटाखे की एक दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined