हालात

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, हुई मौत, 4 लोग घायल

पुलिस के अनुसार, मृतक खड़गपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुरोमला इलाके में मुख्य सड़क पर फूलों से भरी बोरियां एक पिकअप वैन में लाद रहे थे, तभी अचानक एक सीमेंट से भरा ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। खड़गपुर में हुई इस घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित पेशे से फूल विक्रेता थे।

पुलिस के अनुसार, मृतक खड़गपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुरोमला इलाके में मुख्य सड़क पर फूलों से भरी बोरियां एक पिकअप वैन में लाद रहे थे, तभी अचानक एक सीमेंट से भरा ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। इस दौरान तीन लोगों मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य ने स्थानीय अस्पताल में ले जाए जाने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती चार अन्य लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने शुरुआती बचाव कार्य शुरू कर दिया।ं

बाद में, खड़गपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान का खुलासा नहीं की है।

इस बीच, एक अलग घटना में, आज सुबह बांकुरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित की पहचान शांतो भुई (44) के रूप में हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में