हालात

मेरठ में दर्दनाक हादसा, नमाज पढ़ने गया था पिता घर में लगी भीषण आग, महिला-बच्चों समेत 6 लोग जिंदा जले

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी, वहां कपड़ों का काम किया जाता था और बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार (23 फरवरी) की देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। लिसारी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गली नंबर-3 स्थित एक मकान में अचानक आग भड़क उठी।

लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के वक्त बच्चों के पिता नमाज पढ़ने बाहर गए हुए थे। इस दर्दनाक घटना में पांच बच्चों और एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।

Published: undefined

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी!

बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी, वहां कपड़ों का काम किया जाता था और बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाते हुए छत के रास्ते घर में फंसे कुछ लोगों को बाहर निकाला।

Published: undefined

मरने वालों में बच्चे भी शामिल

हादसे में झुलसे लोगों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का भी अनुमान लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी थे।

घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

  • ,
  • पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की