उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक बड़ा हदास हुआ है। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ की यात्रा पर आ रहे सिख तीर्थयात्रियों से भरे एक गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिर पड़ा। भूस्खलन की चपेट में आने से टैंपो पलट गया और हादसे में 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
Published: undefined
हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी यात्री पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined