हालात

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 23 घायल

पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के रहने वाले थे। तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा ने यह जानकारी दी है।

हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक में मालवाहक वाहन टकराने से हादसा हुआ है। पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के रहने वाले थे। तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

बीजेपी विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। दीपेश साहू ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई है। हादसा रात के समय में हुआ है। सूचना मिलने पर मैं तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। कुछ लोगों को रायपुर AIIMS भी भेजा गया है। मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!